दिल्ली सरकार ने 2 जून 2020 को दिल्ली कोरोना (Delhi Corona) नाम की एक ऍप लांच करी है| मेरे प्यारे साथियो, आपको तो पता ही है की कोरोना एक भयानक महामारी है और इस वैश्विक महामारी के चलते कई लोगों की जान भी चली गयी है| लोगों को इमरजेंसी के समय में अस्पतालों, कोविड बेड और वेंटिलेटर्स की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने दिल्ली कोरोना ऍप विकसित की है| अब सभी एंड्राइड स्मार्टफोन उपभोगता इस Delhi Corona App को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं|
     
दिल्ली कोरोना मोबाइल ऐप्प को हम गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है| दिल्ली कोरोना एप्प उन सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की सूची तैयार करता है जो covid-19 रोगियों का इलाज करते है| इस अप्प से हमें ये पता चलेगा की कौन से अस्पताल मे कितने और बेड़ ख़ाली पड़े है और बेड़ के साथ -साथ वेंटिलेटर की संख्या कितनी है | आइये इससे सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करें |

Delhi Corona App को सीधे मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने का लिंक यहाँ पर उपलब्ध है| 

दिल्ली कोरोना मोबाइल ऍप डाउनलोड - Delhi corona App Download

दिल्ली सरकार ने लोगो को केंद्र शासित प्रदेश में कुल अस्पताल बेड़ और वेंटिलेटर की स्थिति का अनुमान लगाने में सहायता करने के लिए एक समर्पित दिल्ली कोरोना मोबाइल ऍप (Delhi Corona) लॉन्च किया है| इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहाँ दिया गया है:-

गूगल प्ले स्टोर पर दिल्ली कोरोना ऍप डाउनलोड करने का पेज कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
इस दिल्ली कोरोना ऍप (Delhi Corona App) का आकार 10 MB का है, इसका वर्तमान संस्करण 1.37 है| इस ऍप को चलाने के लिए आपके मोबाइल फोन में काम से काम 5.0 या उससे ऊपर एंड्राइड संस्करण होना चाहिए| इस मोबाइल अप्प को Delhi e-Governance Society, IT Department ने बनाया है|           

दिल्ली कोरोना ऍप का उपयोग और इसके फायदे (ख़ास बातें)  

दिल्ली कोरोना ऐप्प covid-19 इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की खोज आसान बनाने के लिए किया गया है| ऐप्प डाउनलोड करने के लिए आपको बस अपने Android device से Google play स्टोर पर जाना होगा | मुख्यमंत्री जी ने दिल्ली कोरोना ऐप्प का इस्तेमाल राजधानी शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किया है| इस दिल्ली कोरोना ऍप की मुख्या विषेशताएं इस प्रकार हैं:-
  1. दिल्ली कोरोना ऐप्प बिना रेजिस्ट्रेशन के काम करता है| दिल्ली कोरोना ऐप्प से जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है |
  2. ऐप्प लोगो को स्वयं सेहत मूल्यांकन उपकरण, दिशानिर्देश और जरूरी हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं भी देता है|
  3. किस अस्पताल मे कितने बेड, वेंटीलेटर उपलब्ध हैं, इनकी जानकारी इस दिल्ली कोरोना अप्प पर दी  ताकि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति को इलाज में कोई दिक्कत ना आये|      
  4. इसमें राशन, ई-पास और भूख /आश्रय राहत केंद्र जैसी सुविधाओं के लिंक भी शामिल है| 
  5. इसके अलावा आप इसमें दिल्ली के सभी कन्टेनमेंट जोन की जानकारी भी देख सकते है| 
  6. यहाँ तक की दिल्ली सरकार की व्हाट्सएप्प कोरोनावायरस हेल्पलाइन पर सीधे दिल्ली कोरोना ऐप्प के माध्यम से जुड़ सकते है| यह एप्प इंग्लिश के साथ हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है| 

अरविन्द केजरीवाल जी ने संबोधित करते हुए कहा ,'यह ऐप्प आपको बतायेगा की कितने अस्पतालों के बेड़  खाली है और इस समय कितने इस्तेमाल में है | कितने वेंटिलेटर खाली पड़े है | दिल्ली कोरोना ऐप्प उन सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की सूचि तैयार करता है जो covid-19 रोगियों का इलाज करते है | यह कुल बेड़ के साथ -साथ अस्पताल में इस्तेमाल हो रहे और खाली पड़े बेड़ के साथ -साथ वेंटिलेटर की संख्या की भी जानकारी देता है| 
Delhi Corona Website - http://corona.delhi.gov.in/