मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्रदेश के नागरिको को कम कीमत में मास्क से उपलब्ध कराने एवं मेहनती महिलाओं को काम-काज के अवसरों में वृद्धि करने के उद्देश्य से जीवन शक्ति योजना लागू की गई है। इस योजना को एमपी मास्क योजना 2023 के नाम से भी जाना जा रहा है। इस योजना से जुडी सारी जानकारी जैसे कि जीवन शक्ति योजना क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में हम आपको बताने जा रहे है।
इस योजना से मध्य प्रदेश राज्य की मेहनती महिला उद्यमियों को मास्क बनाने का काम दिया जाएगा। इन मास्को को सरकार महिलाओं से खरीद कर प्रदेश के लोगो तक पहुंचाएंगी। मध्य प्रदेश की इस जीवन शक्ति योजना (Madhya Pradesh Jeevan Shakti Yojana) का लाभ उठाने के लिए राज्य की महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे उन महिलाओ के परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी और लोगो को कम दामों पर मास्क भी मिल सकेंगे। मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना महिला उद्यमी ऑनलाइन पंजीयन / रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गयी है। जरुरी सूचना - नवीन पंजीयन की प्रक्रिया अस्थाई रूप से स्थगित की गई है, नवीन पंजीयन हेतु कुछ समय पश्चयात पुनः प्रयास करें l
इस योजना से मध्य प्रदेश राज्य की मेहनती महिला उद्यमियों को मास्क बनाने का काम दिया जाएगा। इन मास्को को सरकार महिलाओं से खरीद कर प्रदेश के लोगो तक पहुंचाएंगी। मध्य प्रदेश की इस जीवन शक्ति योजना (Madhya Pradesh Jeevan Shakti Yojana) का लाभ उठाने के लिए राज्य की महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे उन महिलाओ के परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी और लोगो को कम दामों पर मास्क भी मिल सकेंगे। मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना महिला उद्यमी ऑनलाइन पंजीयन / रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गयी है।
एमपी जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023
मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया इस प्रकार है:-
- सबसे पहले एमपी जीवन शक्ति योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://maskupmp.mp.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर आपको "महिला उद्यमी पंजीयन करें" का ऑप्शन दिखाई देगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
- महिला उद्यमी पंजीयन फॉर्म में आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखना है। मोबाइल नंबर लिखने के बाद इसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे लिख कर अपना खाता वेरीफाई करना है।
- उसके बाद आधार कार्ड संख्या लिखनी है। फिर महिला उधमी को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थायी पता और अपना वार्ड का नंबर भी लिखना है।
- इसके बाद महिला उधमी को अपनी श्रमता का विवरण यानि की प्रति माह कितने मास्क बना सकती है, यह लिखना पड़ेगा। अब बैंक खाते से जुडी सारी जानकारी भरनी होगी जैसे बैंक का नाम,ब्रांच का नाम,खाता नंबर,आईएफएससी कोड आदि।
- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता मानदंड
एमपी जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला उद्यमिओं को पंजीयन करने के लिए नीचे दी गयी पात्रता को पूरा करना होगा:-
- इस योजना में महिलाओं को मध्य प्रदेश निवासी होना जरुरी है।
- महिलाओं के पास मास्क को सिलने के लिए सिलाई मशीन का होना अनिवार्य है।
- इस योजना में केवल शहरी महिला ही रजिस्ट्रेशन कर सकती है।
- इस स्कीम में महिलाओं को कपडे सिलने आना चाहिए, ताकि बढ़िया मास्क बना सके।
- जीवन शक्ति योजना में महिलाओं का बैंक खाता होना भी जरुरी है।
इन सभी पात्रताओं के साथ साथ बने हुए मास्क की गुढ़वत्ता की भी जांच होगी।
एमपी मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के दस्तावेजों की सूची
एमपी जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला उद्यमिओं को पंजीयन करने के लिए नीचे दिए दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक के खाते की पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
लिस्ट में दिए गए सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही लाभार्थी को एमपी मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का लाभ मिल पाएगा।
जीवन शक्ति योजना महिला उद्यमी ऑनलाइन पंजीयन विवरण
जीवन शक्ति योजना महिला उद्यमी ऑनलाइन पंजीयन का संपूर्ण विवरण इस प्रकार है:-
- सर्व प्रथम यह योजना केवल शहरी क्षेत्र की महिलाओ के लिए ही है।
- योजना में पंजीयन ३ विधियों द्वारा किया जा सकता है- हेल्पलाइन नंबर की सहायता से, ऑनलाइन मोबाइल नंबर के माध्यम से और ऑनलाइन आधार नंबर के माधयम से।
- यदि आप हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पंजीयन करना चाहते है तो आपको हेल्पलाइन दूरभाष क्रं 0755 - 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 6 बजे के संपर्क कर जानकारी प्रदान कर पंजीयन सुनिश्चित करे।
- यदि आप मोबाइल नंबर के माधयम से पंजीयन कर रहे है यह सुनिश्चित करे की मोबाइल नंबर आपके पास उपस्थित हो ओटीपी सत्यापित करने हेतु। पंजीयन करने हेतु ओटीपी का सत्यापन आवश्यक है।
- आधार के द्वारा पंजीयन करने पर आधार का मोबाइल से लिंक होना अनिवार्य है।
- पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है ।
- पंजीयन के समय मास्क तैयार करने की मासिक क्षमता की प्रविष्टि की जाएगी।
- पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं, पोर्टल का यूजर आई डी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा।
- पंजीयन में कठिनाई आने पर हेल्पलाइन दूरभाष क्रं 0755 - 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमी इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर मास्क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर सकती हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दर पर जिले स्तर पर क्रय किया जाएगा। क्रय सामग्री के विक्रय हेतु जिले स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना के बारे में - पूरी जानकारी
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अतिरिक्त उपाय के रूप में कपडे के फेस मास्क के उपयोग को सार्वजनिक उपयोग के लिए अनुशंसित किया गया है। इसका प्रसार मुख्य रूप से श्वास की बूंदों के माध्यम से होता है जो कि एक संक्रमित व्यक्ति के द्वारा हवा के माध्यम से फैलता है। फेस मास्क का उपयोग करके इससे बचा जा सकता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत शहर की महिला उद्यमियों को काम-काज देने की पहल की है।एमपी जीवन शक्ति योजना के लाभ
एमपी जीवन शक्ति योजना के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं जिससे महिलाऐं लाभान्वित होंगी:-- इस योजना के अंर्तगत शहरी बेरोजगार सूती कपड़े के मास्क बनाकर 11 रुपए प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेगी।
- यह मास्क बेचकर महिलाओ को रोजगार मिलेगा और यह एक अच्छी आमदनी अर्जित कर पाएगी, जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगी।
- यह मास्क न केवल कोरोना-वायरस के इंफेक्शन को फैलाने से बचाएगा वही इससे लोगो का जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
- इस योजना से महिलाओं को कही बाहर जाकर काम करने की कोई जरूरत नहीं है, वह अपने घर पर बैठ कर सिलाई करके काम कर सकती है।
- इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब रोजगार महिलाओ को प्रदान किया जाएगा।
- जीवन शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की बेरोजगारी महिलाओ को ऑनलाइन आवदेन करना होगा।
- इस योजना के तहत राज्य सरकार की महिलाएं जितने भी मास्क बनायेंगी वे सारे मास्क सरकार खुद खरीदेगी।
- इसके साथ ही राज्य सरकार इन मास्क को खरीदने के बदले महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी।
- यह स्कीम केवल मध्य प्रदेश सरकार की है इसलिए इस स्कीम का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।
- इस स्कीम के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास आधार नंबर और बैंक खाता होना चाहिए।
- इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाएं हेल्पलाइन या वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है।
रजिस्ट्रेशन या अन्य जानकारी के लिए आप मास्क हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर आप कॉल कर सकते है।
एमपी जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य और आवश्यकता
मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में शहरी बेरोजगार महिलाओं के लिए काम -काज पैदा करना है। जैसा की पहले आपको महिला उद्यमी पंजीयन की पूरी प्रक्रिया समझा दी गयी है, पर उनमे से कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-1) शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों द्वारा अपने आधार नं. अथवा मोबाइल नं. द्वारा पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा।
2) पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है।
3) पंजीयन के समय मास्क तैयार करने की मासिक क्षमता की प्रविष्टि की जाएगी।
4) पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं , पोर्टल का यूजर आई डी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा।
2) पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है।
3) पंजीयन के समय मास्क तैयार करने की मासिक क्षमता की प्रविष्टि की जाएगी।
4) पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं , पोर्टल का यूजर आई डी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा।
5) पंजीयन में कठिनाई आने पर हेल्पलाइन दूरभाष क्रं 0755 – 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
मेहनती महिलाएं मास्क बनाकर मध्य प्रदेश सरकार को बेचेंगी और बदले में उन्हें 11 रु प्रति मास्क की दर से भुगतान की राशि सीधा बैंक खाते में मिलेंगे। इस योजना के अंतर्गत मेहनती महिलाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और उसके बाद मेहनती महिलाएं मास्क बनाने का काम शुरू किया जाएं। मास्क एमपी प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी और एक मास्क के बदले मेहनती महिला को 11 रु सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। जिससे उन महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और वह अपने परिवार का पालन -पोषण कर सकेंगी।
0 Comments
You can leave your comment here