New Sarkari Yojana List 2024 (नई सरकारी योजनाओं की सूची)

New Sarkari Yojana List 2024 (नई सरकारी योजनाओं की सूची)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

MP Yuva Portal (yuvaportal.mp.gov.in) Registration 2024 & Login | मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पंजीकरण / लॉगिन

***मेरे प्यारे साथियों***आज हम आपको मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पंजीकरण / लॉगिन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। MP Yuva portal registrations and login are invited from youths for the year 2024 at yuvaportal.mp.gov.in. एमपी युवा पोर्टल के द्वारा राज्य सरकार युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने के अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना चाहती है। Yuva portal mp gov in पर पंजीयन करके योजनाओं की जानकारी भी ली जा सकती है, तो रजिस्ट्रेशन कैसे करना है यह जानने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 
    

क्या है मध्य प्रदेश युवा पोर्टल (MP YUVA Portal)

MP Yuva Portal मध्य प्रदेश सरकार का अधिकारिक युवा पोर्टल है। युवा पोर्टल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने के अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। पोर्टल विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रयासों और संसाधनों से जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर प्रदान करता है। 

यह कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार के अवसरों, उद्यमिता विकास, करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। युवा पोर्टल एक ऐसा मंच है, जहां राज्य के युवा संसाधनों और समर्थन तक पहुंच सकें और उन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफल होने में सहयोग मिल सके।

एमपी युवा पोर्टल की मुख्य विशेषताएँ

  • युवाओं के लिए योजनाएं : युवा पोर्टल के माध्यम से आप सरकार द्वार क्रियान्वित योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपकी बेहतर जानकारी के लिए योजनाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। इनमें रोजगार नियोजन, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, प्रवेश, छात्रावास, मासिक पेंशन, पुरस्कार आदि शामिल हैं। आप इनमें से किसी भी विकल्प को चुनकर अपनी पात्रता के अनुसार सम्बंधित विभाग के पोर्टल पर जा सकते हैं।
  • मेंटरशिप : मेंटरशिप के माध्यम से युवा अपनी इच्छा और पसंदीदा क्षेत्र के अनुसार हमारे द्वारा चयनित मेंटर से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको युवा पोर्टल पर साइन अप कर अपने डैशबोर्ड पर जाना होगा।
  • चर्चा संवाद : चर्चा संवाद के माध्यम से युवा अपने विचारों एवं परामर्श राज्य सरकार के साथ साझा कर सकते हैं। वे राज्य के नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। चर्चा/संवाद को पाँच भाग है - ब्लॉग, जिसके माध्यम से युवा देश दुनिया के विभिन्न विषयों पर हमारे विशेषज्ञों की राय पढ़ सकते है| अगर युवा हमारे पोर्टल पर ब्लॉग लिखना चाहते है तो हमसे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते है| कार्य के माध्यम से युवा पोर्टल और देश के विकास मे अहम भागीदारी दे सकते है| जनमत के माध्यम से अपनी राय हमारे साथ साझा कर सकते है और वार्ता के माध्यम से अपने नेत्रत्व को सुन सकते है|
  • युवाओं की उपलब्धियां/ प्रेरणा : हमारे प्रदेश के युवा निरंतर अपने क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर कामयाबी प्राप्त कर रहे हैं। युवा पोर्टल के माध्यम से वह अपनी इस कामयाबी को दुनिया के साथ साझा कर सकते हैं। प्रदेश के युवाओं ने अपने क्षेत्रों में सफलता के नए आयाम स्थापित किये हैं। पोर्टल के माध्यम से सरकार उनके सराहनीय कार्यों को जन जन तक पहुंचना चाहती है।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी : युवा पोर्टल पर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची उपलब्ध है।इसके माध्यम से युवा अपने पसंदीदा कार्यक्रमों के बारे में जानकर उनका हिस्सा बन सकते हैं।

yuvaportal.mp.gov.in Portal Registration / Login

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पंजीकरण / लॉगिन प्रक्रिया यहाँ पर बताई गयी है:-
  • सबसे पहले MP Yuva portal की आधिकारिक वेबसाइट https://yuvaportal.mp.gov.in/ पर जाएं। 
  • होमपेज पर "पंजीयन करें" बटन पर क्लिक करें या सीधा https://yuvaportal.mp.gov.in/Individual पर क्लिक करें। 
  • अगर आपके पास समग्र आईडी है तो "हाँ" पर क्लिक कर उसे दर्ज करें।   
  • यदि आपके पास समग्र आईडी नहीं है तो "नहीं" पर क्लिक करें जिससे पूरा युवा पंजीयन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • अपनी सामान्य जानकारी, स्वघोषणा भरें और "पंजीकरण करें" बटन पर क्लिक करें जिससे मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
  • इसके बाद आप "लॉग इन" बटन पर क्लिक करके MP Yuva Portal Login कर सकते हैं। 
  • इस विंडो में अपना यूजर आईडी / मोबाइल नंबर दर्ज करें, पासवर्ड दर्ज करें और "लॉग इन" बटन पर क्लिक करें। 
MP Yuva Portal Details of Schemes - https://yuvaportal.mp.gov.in/Schemes/

Post a Comment

0 Comments