Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2024 PDF - CG Voter List Download

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आने वाले चुनावों के लिए ग्राम पंचायत मतदाता सूची PDF फॉर्मेट में जारी कर दी है। इसके साथ ही Chhattisgarh State Election Commission ने नगरीय निकाय मतदाता सूची भी PDF फॉर्मेट में जारी कर दी है। नगरीय निकाय/पंचायत वार मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgsec.gov.in पर लिंक दिए गए हैं। साथ ही CG Voter List PDF फॉर्मेट में election.cg.gov.in से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गयी है, तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है। राज्य में वोटिंग 3 चरणों में 19 अप्रैल से 7 मई 2024 तक की जाएगी।  

CG Voter List 2024 PDF Download  

  • होमपेज पर "More" ऑप्शन के अंतर्गत "डाउनलोडस" सेक्शन पर जाएं जहाँ पर आपको 'जिले वार मतदाता सूची (पीडीएफ)' लिंक पर क्लिक करें जैसा यहाँ पर दिखाया गया है। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने से छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का पेज खुल जाएगा। 
  • यहाँ पर अपने राज्य, जिले, विधानसभा क्षेत्र के नाम के साथ साथ अपनी भाषा चुनें और कॅप्टचा भरें जिससे जिले/विधानसभा वार वोटर डाउनलोड करने के लिंक प्राप्त हो जायेंगे। 
  • अपने क्षेत्र के सामने "डाउनलोड (Final Roll 2024 के नीचे)" लिंक पर क्लिक करें जिससे आपके स्मार्टफोन/लैपटॉप पर छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड हो जाएगी जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगी।
  • इस छत्तीसगढ़ मतदाता सूची PDF में आप अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं। 
सर्विस वोटर्स की मतदाता सूची में नाम देखने के लिए क्लिक करें - https://election.cg.gov.in/voterlist/ 

छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में अपना नाम खोजें  

  • होमपेज पर "मतदाताओं के लिए" सेक्शन पर जाएं जहाँ पर आपको 'मतदाता सूची में अपना नाम खोजें' लिंक पर क्लिक करें जैसा यहाँ पर दिखाया गया है। 
  • इस पेज पर आप "Details या EPIC या Mobile Number" से आप छत्तीसगढ़ मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।     

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत मतदाता सूची में नाम देखें 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "पंचायत के मतदाता सूची में नाम देखें" लिंक पर क्लिक करें। 
  • सीधा लिंक - Search Name in CG Gram Panchayat Voter List
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत मतदाता सूची में नाम देखने का पेज खुल जाएगा। 
  • अपने जिले, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत तथा ग्राम के नाम का चयन करें और अपना नाम अंग्रेजी में (अधिकतम 4 अक्षर) लिखे और फिर "Search" बटन पर क्लिक करें।     
  • ऐसा करने से आप छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 
  

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के मतदाता सूची में नाम देखें

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर "नगरीय निकाय के मतदाता सूची में नाम देखें" लिंक पर क्लिक करें। 
  • सीधा लिंक - Search Name in CG Urban Voter List
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय मतदाता सूची में नाम देखने का पेज खुल जाएगा।
  • अपने जिले, निकाय, वार्ड क्रमांक या नाम का चयन करें और अपना नाम अंग्रेजी में (प्रथम 3 अक्षर) लिखे और फिर "Search" बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने से आप छत्तीसगढ़ नगर निकाय मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिये CEO Chhattisgarh की आधिकारिक वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ पर जाएं।

State Wise Voter List PDF in India

State NameVoter List Link
Andhra PradeshAP Voter List
OdishaOdisha Voter List
BiharBihar Voter List
UttarakhandUttarakhand Voter List
MaharashtraMaharashtra Voter List
Uttar PradeshUP Voter List
MizoramMizoram Voter List
Tamil NaduTN Voter List
RajasthanRajasthan Voter List
Madhya PradeshMP Voter List
TelanganaTelangana Voter List
PunjabPunjab Voter List

Post a Comment

0 Comments