Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

हॉट कुक्ड मील योजना Allocation in UP Budget 2024-2025 | Hot Cooked Meal Yojana UP Launch Details

**मेरे प्यारे साथियों** आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की हॉट कुक्ड मील योजना (Hot Cooked Meal Yojana) 2024-2025 के बारे में बताएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 नवंबर 2023 को जनपद श्री अयोध्या जी से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु Hot Cooked Meal Scheme UP का शुभारंभ किया था। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Hot Cooked Meal Yojana के बारे में पूरी जानकारी देंगे।            
हॉट कुक्ड मील स्कीम के साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में निर्मित होने जा रहे 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर जनपद स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में पुलिस कार्मिकों के लिए नवनिर्मित 02 आवासीय भवनों का लोकार्पण भी किया।

हॉट कुक्ड मील योजना in UP Budget 2024-25

5 फ़रवरी 2024 को वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश बजट 2024-25 पेश किया। UP Budget 2024-2025 पेश करते समय वित्त मंत्री ने कहा कि "हॉट कुक्ड मील योजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के 79.37 लाख बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।"
वित्त मंत्री ने यह भी कहा की "प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 1,89,796 आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से 06 माह से 06 वर्ष आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के सर्वांगीण विकास की योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है। प्रदेश में अनुपूरक पुष्टाहार से लगभग 2 करोड़ 6 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। पुष्टाहार कार्यक्रम हेतु लगभग 5129 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान हेतु लगभग 971 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।"

UP Hot Cooked Meal Yojana in Hindi Details

उत्तर प्रदेश में लगभग 1 लाख 90 हजार आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं जिनमें 2 करोड़ से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी केंद्रों में 6 प्रकार की सेवाएं पहले से दी जा रहीं हैं जो इस प्रकार हैं:-  
  • अनुपूरक पोषाहार
  • स्कूल पूर्व शिक्षा
  • स्वास्थय जांच 
  • निर्देशन एवं संदर्भ सेवा
  • स्वास्थ्य प्रतिरक्षण (टीकाकरण)
  • पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा
इन सभी योजनाओं को ध्यान में रखकर पहली बार उत्तर प्रदेश सरकार ने हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ किया है। इसमें 3 साल से 6 साल आयु के बच्चों को जिनमें 79.37 लाख ऐसे बच्चे हैं जो पंजीकृत किये गए हैं, उन्हें हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। इस पहल में बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन के रूप में प्रति लाभार्थी प्रति दिन 70 ग्राम Food Grains उपलब्ध कराना शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की बच्चे तो भगवान् का रूप होते हैं। जैसे द्वापर युग में मैया यशोदा ने श्री कृष्ण को पाला पोसा होगा, वैसे ही आप सबको ऐसे सैकड़ों कान्हा की सेवा करने, उनका पोषण करने, उनको स्वस्थ रखने और सशक्त भारत की आधारशिला को मजबूत रखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसको हम सबको एक अवसर मानकर कार्य करना चाहिए और ईश्वर द्वारा प्रदत्त इस अवसर का लाभ लेकर इस कार्यक्रम को सफलता की नयी ऊँचाइओं तक पहुँचाने के कार्यक्रम के साथ भी जोड़ना चाहिए।

Read Hot Cooked Meal Scheme in UP Budget 2024-25 - https://budget.up.nic.in/budgetbhashan/budgetbhashan_2024_2025.pdf

Post a Comment

0 Comments