Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

Haryana Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana Portal Login, Family Status | मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2024 लॉग इन, स्टेटस

Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana Registration, Status: मेरे प्यारे साथियों, आज हम आपको हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2024 के बारे में बताएंगे। Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana हरियाणा सरकार की एक पहल है जिसके तहत राज्य में सबसे गरीब परिवारों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों को अपनाया जाएगा। इस योजना से अंत्योदय परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय 1.80 रु लाख तक प्रति वर्ष बढ़ाई जा सकेगी। अगर आप भी हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना Registration करना चाहते है या Family Status देखना चाहते हैं, तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना in Haryana Budget 2024-25

23 फ़रवरी 2024 को वित्त मंत्री ने हरियाणा बजट 2024-25 पेश किया जिसमे उन्होंने बताया की "सरकार ने सबसे गरीब परिवारों की पारिवारिक आय को कम से कम 1,80,000 रुपये प्रति वर्ष तक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की हुई है। इसके तहत मेलों के पांच दौर आयोजित किए गए हैं और कुल 89,387 आवेदन विभागों द्वारा प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से 50,036 ऋण आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं तथा 38,568 ऋण वितरित किए गए हैं।"  

Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana Objectives 

हरियाणा सरकार की Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की आय में बढ़ोतरी करना है। इससे वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेगे। इस योजना के तहत सरकार द्वारा सभी गरीब परिवारों की पहचान की जाएगी। उन परिवारों के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। अंत्‍योदय परिवार उत्‍थान योजना के अंतगर्त से प्रदेश की बेरोजगारी को भी कम किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजनान्तर्गत सरकार द्वारा नागरिको की आय कम से कम रु 8000 से रु 9000 प्रतिमाह करने का प्रयास किया जाएगा।

Haryana Antyodaya Parivar Utthan Yojana Portal Login

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://parivarutthan.haryana.gov.in/
  • होमपेज पर "लॉग इन" बटन पर क्लिक करें या सीधा https://parivarutthan.haryana.gov.in/Login पर क्लिक करें।   
  • इस लिंक पर क्लिक करने से Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana Portal Login पेज खुल जाएगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा। 
  • अपना मोबाइल नंबर डालें, अपने रोल का चयन करें और फिर "OTP" या "Password" से लॉगिन करें।    
 

हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजनान्तर्गत विभागों की सूची  

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना पोर्टल पर आप निम्लिखित विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:- 
  • ग्रामीण विकास विभाग 
  • हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम 
  • सी.एस.सी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सी.एस.सी एस.पी.वी)
  • पशुपालन और डेयरी विभाग 
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग 
  • उद्यान विभाग 
  • हरियाणा कौशल विकास मिशन 
  • हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम 
  • हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी 
  • हरियाणा महिला विकास निगम 
  • रोजगार विभाग 
  • हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् 
  • मत्स्य पालन विभाग 
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय 
  • हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 
  • हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंग लि.
  • विकास एवं पंचायत विभाग 
  • हरियाणा कौशल रोजगार निगम 

Search Family Status for Mukhya Mantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana

अगर आप मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत अपने परिवार की स्तिथि देखना चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करें - https://parivarutthan.haryana.gov.in/Zone_user/search_familyID. इस लिंक पर क्लिक करने से Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana family status check करने का पेज खुल जाएगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
MMAPUY family status checking page पर आपको अपना परिवार पहचान पत्र (family ID) नंबर डालना होगा और फिर "Search" बटन पर क्लिक करना होगा। 

Haryana MMAPUY Documents Download 

अगर आप Mukhya Mantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana (MMAPUY) से सम्बंधित दस्तावेज डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको https://parivarutthan.haryana.gov.in/Login/downloadDocuments पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने से Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana documents download पेज खुल जाएगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
इस पेज के माध्यम से आप मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को डाउनलोड करके अपने लैपटॉप / स्मार्टफोन पर 'Save' कर सकते हैं। 

References

  
Download Antyodaya Parivar Utthan Yojana App from Google Playstore - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ditech.mmapua

Post a Comment

0 Comments