New Sarkari Yojana List 2024 (नई सरकारी योजनाओं की सूची)

New Sarkari Yojana List 2024 (नई सरकारी योजनाओं की सूची)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

HP Skill Register Portal ऑनलाइन आवेदन, Training Registration Form 2024 at skillregister.hp.gov.in

मेरे प्यारे साथियो, हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्किल रजिस्टर पोर्टल skillregister.hp.gov.in की शुरुवात की है| इस नए HP Skill Register Portal पर प्रवासी मजदूर रजिस्टर करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| अब सभी प्रवासी मजदूर अपना कौशल पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है| साथ ही नियोक्ता भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकतें है, आइये जानते है कैसे|

इस हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य में लौटे सभी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाना है| सभी मज़दूरों को रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए ही सरकार ने नया पोर्टल लांच किया है| सभी पंजीकृत प्रवासी मजदूरों का एक कौशल डेटाबेस तैयार किया जाएगा| इस डाटा को कंपनियों के साथ साझा किया जाएगा| कंपनियां फिर अपने हिसाब से चयन करके प्रवासी मजदूरों को उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार प्रदान करेंगी| 


HP Skill Register Portal Registration 2024

सभी प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य सरकार ने स्किल रजिस्टर पोर्टल (skillregister.hp.gov.in) शुरू किया है| अब उन लोगो की काम की जरुरत को पूरा करने के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल पर स्किल रजिस्टर विकल्प दिया गया है, ताकि प्रवासी मजदूरों को काम पाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो| अब जानते है की प्रवासी मजदूरों को कैसे श्रमिक डेटाबेस में अपना नाम पंजीकरण करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा|      

प्रवासी मजदूर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल https://skillregister.hp.gov.in/ लिंक पर जाएं| 
  • इसके बाद "Candidate Registration" टैब पर क्लिक करें जो मेन मेन्यू मे है|
  • डायरेक्ट लिंक - https://skillregister.hp.gov.in/Registration.aspx
  • हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-

  • इस प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को ठीक ठीक भरना होगा और अपना बायो डाटा (resume) भी अपलोड करना होगा| 
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी| 
हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों द्वारा दी हुई जानकारी के हिसाब से उनका नाम श्रमिक डेटाबेस में सम्मिलित कर लिया जाएगा| इसी सूची के आधार पर प्रवासी मजदूर राज्य के उद्योगों में अपनी कुशलता के हिसाब से काम प्राप्त कर सकेंगे| You can also register for training - https://skillregister.hp.gov.in/TrainingRegistration.aspx
       

नियोक्ता ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म (उद्योग अप्लाई)  

नियोक्ता को भी हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए नियोक्ता पंजीकरण (employer registration) फॉर्म भरना होगा| नियोक्ता ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक यहाँ पर दिया गया है:-      

https://skillregister.hp.gov.in/EmployerRegistration.aspx

नियोक्ता ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-

इस  एम्प्लायर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा ताकि एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी हो जाए|       
    

प्रवासी श्रमिकों / उद्योगों के लिए हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल   

प्रवासी मजदूरों को कौशल रजिस्टर डेटाबेस में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना होगा| हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल को माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शिमला में 1 जून 2020 को लांच किया गया था। ताकि प्रवासी मजदूरो  को उनका काम मिल जाये वो भूखे न रहे अपने और परिवार का पालन कर पाए| हिमाचल प्रदेश मे स्किल रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से मेहनती प्रवासी मजदूर और उद्योगों को एक प्लेटफार्म पर लाया जा सकता है|  


हिमाचल प्रदेश कौशल रजिस्टर डाटाबेस (HP Skill Register Database)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेहनती मजदूरों के कौशल का रजिस्टर बनाने के लिए स्किल रजिस्टर ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है| सम्पूर्ण मेहनती प्रवासियो के वापसी घर लौटने पर उनको रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की सरकार को प्रवासी मजदूरों के कौशल डेटाबेस की जरुरत है| हिमाचल प्रदेश प्रवासी अब अपना काम यही कर सकते है, उसके लिए उनको हिमाचल प्रदेश स्किल रजिस्टर पोर्टल पर आवेदन पत्र भरना होगा|     

इससे मेहनती प्रवासी श्रमिकों को दूसरे राज्यों में काम के लिए जाने की कोई जरूरत नहीं होगी अपने ही राज्य में काम कर सके और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे| इस पोर्टल से कम्पनीज और औद्योगिक घर भी अपनी आवश्कताओ को रजिस्टर कर सकते है| इस ऑनलाइन पोर्टल से उद्योग जगत के लोग अपने घर से ही skillregister.hp.gov.in पर रजिस्टर कर सकते है| 

हिमाचल प्रदेश प्रवासी मजदूर स्किल रजिस्टर डेटाबेस में शिक्षा सम्बन्धी, योग्यता सम्बन्धी, जिला सम्बन्धी, काम का अनुभव और अन्य जानकारियों को सम्मिलित किया जायेगा| इसमें पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर और आधार नंबर जरुरी होगा|                                                                                       

Post a Comment

0 Comments