Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

MP Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana Portal Login, Dashboard, Donation at rasoi.mp.gov.in | दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश 2024 लॉगिन, डैशबोर्ड

How to Make Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana Portal Login at rasoi.mp.gov.in. **मेरे प्यारे साथियों** आज हम आपको दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना 2024 लॉगिन प्रक्रिया, डैशबोर्ड और कैसे दान करें इसके बारे में बताएंगे। Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। इस आर्टिकल में दीनदयाल रसोई योजना लॉगिन कैसे करना है, डैशबोर्ड कैसे देखें और रसोई केंद्र संचालन के लिए दान कैसे करें, इसकी प्रक्रिया दिखाई गयी है, तो कृपया इसको अंत तक पढ़ें। 


MP Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana Portal Login

  • सबसे पहले दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://rasoi.mp.gov.in/ पर जाएं। 
  • होमपेज पर "Login" बटन पर क्लिक करें या सीधा https://rasoi.mp.gov.in/Login/Login लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहाँ पर आपको "User Name", "Password" और "Captcha" भरने के उपरान्त "लॉगिन" बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इस प्रकार Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana Portal Login किया जा सकता है।   

Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana Dashboard

  • सबसे पहले दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://rasoi.mp.gov.in/ पर जाएं। 
  • होमपेज पर "डैशबोर्ड" बटन पर क्लिक करें या सीधा https://rasoi.mp.gov.in/BIDashboard लिंक पर क्लिक करें।
  • Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana Dashboard पेज पर आप जिलेवार रसोई केंद्र संख्या, जिलेवार सेवा प्रदात्ता संस्था तथा जिलेवार लाभार्थी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।    

मध्य प्रदेश दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना 2024 क्या है? 

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यो हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब परिवारों का आगमन होता है। नगरीय क्षेत्रों में रैन बसेरा/आश्रय स्थल का निर्माण कर अस्थायी आवास की व्यवस्था की जाती है, परन्तु भोजन की समुचित व्यवस्था न होने से गरीब परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पडता है तथा कार्य एवं व्यवसाय की तलाश में आने वाले गरीब परिवारों को भोजन की व्यवस्था हेतु यहाँ-वहाँ भटकना पडता है। साथ ही कई गरीब शहरी परिवारों को भी वर्तमान में सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश प्रदेश में दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना की शुरुआत की गयी है। 

पहले चरण में प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों एवं 6 धार्मिक नगरी मैहर, अमरकंटक, महेश्रवर, ओमकारेश्रवर, चित्रकूट एवं ओरछा में 100 रसोई केन्द्रों का संचालन आरम्भ किया गया था। पर अब दीनदयाल रसोई केंद्रों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। अब तक दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत 185 रसोई केंद्र खोले जा चुके हैं। इन दीन दयाल अंत्योदय केन्द्रों से लगभग 2.57 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 

दीनदयाल रसोई केंद्र संचालन के लिए दान कैसे करें 

  • सबसे पहले दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://rasoi.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर 'रसोई केंद्र संचालन के लिए दान करें' सेक्शन के अंतर्गत "रसोई केंद्र को दान" लिंक पर क्लिक करें। 
  • रसोई केंद्र को दान लिंक पर क्लिक करने से Rasoi Donations Form खुल जाएगा। 
  • इस फॉर्म को भरकर "Review and Donate" बटन पर क्लिक करके आप रसोई केंद्र को दान कर सकते है। 
होमपेज पर 'रसोई केंद्र संचालन के लिए दान करें' सेक्शन के अंतर्गत "नगरीय निकाय को दान" लिंक पर क्लिक करके आप सीधा नगरीय निकाय को भी दान कर सकते हैं। 
  

Post a Comment

0 Comments