Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

Shaheed Veer Narayan Singh Ayushman Swasthya Yojana Announcement in CG Budget 2024-25

**मेरे प्यारे साथियों ** आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार की शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना 2024 के बारे में बताएंगे। CG Shaheed Veer Narayan Singh Ayushman Swasthya Yojana के अंतर्गत प्रदेश के BPL परिवारों को 5 लाख और APL परिवारों को 50,000 तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार की शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे, तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।


शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना in CG Budget 2024-25

9 फ़रवरी 2024 को वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 पेश किया जिसमे उन्होंने कहा की "प्रदेश के बी.पी.एल. परिवारों को 05 लाख तक एवं ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किये गये हैं। इसके लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना संचालित की जायेगी। इसके लिए 01 हजार 526 करोड़ का प्रावधान किया गया है।"

Shaheed Veer Narayan Singh Ayushman Swasthya Yojana का संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना
in EnglishCG Shaheed Veer Narayan Singh Ayushman Swasthya Yojana
उद्देश्य  BPL और APL परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देना
बजट में प्रावधानछत्तीसगढ़ बजट 2024-25 में 1,526 करोड़   
कब लागू होगी   सन 2024 से   
कितना मिलेगा लाभBPL परिवारों को 5 लाख और APL परिवारों को 50,000 तक
किन अस्पतालों में मिलेगा इलाज   सभी सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल   

CG Shaheed Veernarayan Singh Ayushman Swasthya Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • Shaheed Veer Narayan Singh Ayushman Swasthya Yojana के अंतर्गत बी.पी.एल. परिवारों को 05 लाख तक निःशुल्क स्वास्थय सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  • साथ ही इस योजना के अंतर्गत ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  • लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिये ही शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा। 
  • राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का संचालन किया जाएगा। 
  • यह योजना अगले पांच वर्ष तक के लिए लागू रहेगी। 
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए 01 हजार 526 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Post a Comment

0 Comments