कुसुम योजना 2020 | कुसुम योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2020 | कुसुम योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Kusum Yojana PDF Download | कुसुम योजना पंप वितरण स्कीम 2020 | Kusum Yojana in Hindi | किसान ऊर्जा उत्थान सुरक्षा महा अभियान | KUSUM (Kisan Urja Suraksha Utthaan Maha Abhiyaan)
Kusum Yojana in Hindi
प्यारे भाइयों और बहनों, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हम आपको हर बार नई सरकारी योजना के बारे में जानकारी देते हैं जिससे की आपको सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलती है| आज हम आपके लिए एक और नई सरकारी योजना लेकर आए हैं जिसका नाम है कुसुम योजना|
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाई गई है| अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि कुसुम योजना किस प्रकार की योजना है ? इसलिए हम आपको बता देते हैं कि इस योजना के अंतर्गत जो भी किसान भाई सिंचाई के लिए पंपो का इस्तेमाल करते हैं उन पंपों को अब सौर ऊर्जा वाले पंप बनाया जाएगा|
Rajasthan Kusum Yojana Online Application / Registration Form
Rajasthan Kusum Yojana Online Application / Registration Form
किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाअभियान (कुसुम)। योजना के अंतर्गत 2022 तक देश में तीन करोड़ पंपों को बिजली या डीजल की जगह सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा।
कुसुम योजना 2020 | Kusum Yojana 2020
भाइयों और बहनों अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि कुसुम योजना के अंतर्गत पंपो का वितरण किस प्रकार होगा? इस योजना के लाभ क्या होंगे तथा इसके लिए पात्र कौन-कौन से किसान होंगे? इस बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे |कृपया इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और दी गयी जानकारी को समझें|
- कुसुम योजना के पहले चरण में डीजल से चल रहे 17.5 लाख कृषि सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा|
- इस योजना से किसान दोहरा लाभ उठा सकते हैं|
- इस योजना में किसानों को मुफ्त मे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी जिसे वो कृषि सिंचाई में उपयोग कर सकते हैं| इसके अलावा किसान अतिरिक्त बिजली बना कर ग्रिड को भेजेंगे तो उसकी भी सही कीमत किसानों को मिलेगी|
- कुसुम योजना से 28 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होगा|
केंद्र सरकार ने 17.5 लाख डीजल पंप एवं 3 करोड़ खेती उपयोगी पम्पस को आने वाले 10 वर्षो में सोलर पम्पस में परिवर्तित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है| कुसुम एक लंबी अवधि की महत्वाकांक्षी योजना है, लक्ष्य सोलर पंप और सोलर उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक बजट 50 हजार करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है। इसके अतिरिक्त इस साल के बजट यानी 2020-21 में भी सरकार कुसुम योजना पर विशेष ध्यान देगी|
KUSUM YOJANA 2020
कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान की जाएगी, इसके तहत किसानों को अपनी बंजर भूमि पर सौरऊर्जा परियोजना लगाने के उपरान्त उन्हें अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचने का विकल्प दिया जाएगा| सौर ऊर्जा परियोजना से किसान सूर्य की रौशनी से पैदा होने वाली बिजली से अपने कृषि सिंचाई पंप को संचालित कर सकेंगे। इसके अलावा किसान अतिरिक्त बिजली बेचने का विकल्प चुन कर सरकारी कंपनी या डिस्कॉम को अपनी बिजली बेच पाएंगे|
कुसुम योजना मुख्य उद्देश्य
कुसुम योजना के लाभ
कुसुम योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म | Kusum Yojana Apply Online Form 2020
हाल ही में विभाग ने कुसुम योजना की गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं जिसमे योजना की सम्पूर्ण जानकारी और आवेदन के बारे में विस्तार से बताया है | अगर कोई भी किसान भाई कुसुम योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे यह नोटिफिकेशन अवश्य पढ़नी चाहिए | ये नोटिफिकेशन pdf फॉर्मेट में नीचे डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है|
Latest Kusum Yojana PDF Notification
भाइयों और बहनों यदि आप कुसुम योजना/कुसुम योजना सोलर पंप से संबंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं तो कमेंट करें, हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे|
No comments:
Post a comment