New Sarkari Yojana List 2024 (नई सरकारी योजनाओं की सूची)

New Sarkari Yojana List 2024 (नई सरकारी योजनाओं की सूची)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2024 (जिले / नगर पालिका / पंचायत / गांव वार RC विवरण) at food.rajasthan.gov.in | Rajasthan Ration Card List (District / Block / Panchayat / Village Wise Category Details)

** मेरे प्यारे साथियो ** आज हम आपको राजस्थान राशन कार्ड सूची  के बारे मे बतायेंगे। राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2024 (जिले वार राशन कार्ड विवरण) आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। साथ ही राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण भी देख सकते है। जिस भी व्यक्ति या परिवार का नाम नयी राशन कार्ड सूची में नहीं आया है, वह अब नए राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) भी कर सकते है।
राजस्थान राशन कार्ड सूची में अपना नाम अंकित करने के लिए आप ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। राजस्थान राशन कार्ड में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि आपको बार -बार दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े और आप आसानी से अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन सके। अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, हम बहुत ही आसानी से आपको बताएंगे की इंटरनेट के माध्यम से आप किस प्रकार से अपने मोबाइल फ़ोन से कैसे राशन कार्ड के लिए आवेदन करें।

राजस्थान राशन कार्ड सूची के लिए आप किस प्रकार से आवेदन करेंगे, इसकी पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से देंगे। हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े। हम आपको इसमें बताएंगे  की उसको ध्यान से पढ़ते हुए अपने नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे। सरकार  द्वारा राजस्थान में जो नए राशन कार्ड बन रहे है, उनको घर बैठे बनाये।
  

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2024

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट / पूरी रिपोर्ट देखने के लिए इस प्रक्रिया का अनुसरण करें:-  
  • सबसे पहले राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ पर जाएं। 
  • इसके बाद "महत्त्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएं" सेक्शन के अंदर "राशन कार्ड" सेक्शन पर जाएं। इसके बाद "जिले वार राशन कार्ड विवरण" लिंक पर क्लिक करें जैसा यहाँ पर दिखाया गया है। 
  • डायरेक्ट लिंक - https://food.rajasthan.gov.in/DistrictWiseCategoryDetails.aspx
  • इसके बाद जिले में श्रेणी वार राशन कार्ड रिपोर्ट (Rajasthan District Wise Ration Card List) खोलने का पेज दिखाई देगा:-
  • गांव में रहने वाले लोगों को "Rural" और शहरी लोगों को "Urban" के अंतर्गत दिए गए नंबर पर क्लिक करना होगा।  
  • इसके बाद ब्लॉक या नगर पालिका वार राजस्थान राशन कार्ड सूची (Block or Nagar Palika Wise Rajasthan Ration Card List) पेज दिखाई देगा जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
  • इस पेज पर अपने ब्लॉक या नगर पालिका का चयन करें जिसके बाद पंचायत वार राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट (Panchayat Wise Rajasthan Ration Card List) पेज दिखाई देगा जो इस प्रकार होगा:-
  • यहाँ पर राजस्थान के निवासी अपनी पंचायत के नाम का चयन कर सकते है ताकि गांव वार राशन कार्ड लिस्ट (Rajasthan Ration Card List Village Wise) पेज खुल जाए जो इस प्रकार होगा:-
  • अपने गांव के नाम का चयन करने के बाद राशन विक्रेता वार राशन कार्ड सूची का पेज खुल जाएगा जो इस प्रकार होगा:-
  • यहाँ पर राशन की दुकान  का चयन करना होगा जिसके बाद राजस्थान राशन कार्ड लाभार्थी सूची दिखाई देगी:-
  • इस लिस्ट में सभी लाभार्थी की जानकारी जैसे की राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड प्रकार (APL / BPL / SB / AN), नाम, पिता का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की संख्या उपलब्ध होगा। 
  • राशन कार्ड नंबर पर दिए गए लिंक पर क्लिक करने से लोग अपना राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं:-
  • इस राशन कार्ड की मदद से लोग अपने नजदीकी राशन की दुकान से कम दाम (सब्सिडी) पर राशन ले सकते है। 
जिस भी व्यक्ति / परिवार का नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। ऐसे सभी लोग अब नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।      
                       

राजस्थान राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण देखें 

अब राजस्थान के निवासी राशन कार्ड और राशन वितरण का विवरण भी ऑनलाइन देख सकते है, जिसके लिए लिंक नीचे दिया हुआ है:-

राजस्थान राशन कार्ड और वितरण का विवरण देखने के लिए जो पेज खुलेगा वो कुछ इस प्रकार होगा:-
इस पेज पर लोग अपना जिला, राशन कार्ड नंबर, नाम, माता / पिता / जीवन साथी का नाम, पता, ब्लॉक (नगर पालिका), पंचायत (वार्ड नंबर), गांव की जानकारी भर सकतें हैं। जिसके बाद राजस्थान के निवासियों के राशन कार्ड और राशन वितरण का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। 

राजस्थान नया राशन कार्ड आवेदन फॉर्म (एपीएल / बीपीएल / स्टेट बीपीएल / अंत्योदय / अन्नपूर्णा एप्लीकेशन) 

यदि आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको food.raj.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।  वेबसाइट के खुलते ही आपको "खाद्य सुरक्षा योजना / राशन आवेदन फॉर्म" लिंक पर क्लिक करना होगा। डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया है - https://food.rajasthan.gov.in/Form_Download.aspx

इस लिंक पर क्लिक करने पर राजस्थान राशन कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का पेज खुलेगा जो इस प्रकार होगा:-
ई मित्र / सीएससी के माध्यम से राशन कार्ड बनवाने / संशोधन हेतु फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक:-

एपीएल (Above Poverty Line - APL), बीपीएल (Below Poverty Line - BPL), स्टेट बीपीएल (State BPL -SB), अंत्योदय (Antyodaya - AY), अन्नपूर्णा (Annapurna - AN) श्रेणी के लोग इस लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके CSC  के माध्यम से फॉर्म भरकर जमा करवा सकते है। 
      
खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में नाम जुड़वाने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक इस प्रकार है:-  

राजस्थान राशन कार्ड आवेदन की स्तिथि (Application Status) चेक करे ऑनलाइन

साथियो अब आप देख सकते है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं इसके लिए आपको यहाँ पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा:-

राजस्थान राशन कार्ड आवेदन की स्तिथि (Application Status) ऑनलाइन चेक करने का पेज कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
 
इस पेज पर सभी आवेदक अपना आवेदन फॉर्म नंबर डालकर एप्लीकेशन की स्तिथि जांच सकते हैं।   

राजस्थान खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डो के पाँच वर्ग  

सभी वर्गों के लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान राशन कार्ड को पांच वर्गों में बांटा गया है:-
1) अन्नपूर्णा (Annapurna) राशन कार्ड 
2) अन्तोदय (Antyodaya) राशन कार्ड
3) बीपीएल (BPL) राशन कार्ड
4) स्टेट बीपीएल (State BPL) राशन कार्ड 
5) अन्य राशन कार्ड

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के सभी राशन कार्ड धारको की प्रदेश में संख्या

A) Annapurna Ration Card - 8875
B) Antyodaya Ration Card - 681713
C) BPL Ration card - 2492859
D) State BPL Ration Card - 635123
E) Other Ration Card - 17072722                                                                                                                  राजस्थान में कुल राशन कार्डो की संख्या 2 करोड़ से भी ज्यादा है जिसमे लगभग एक करोड़ साठ लाख ग्रामीण क्षेत्रों और बाकी शहरी क्षेत्रों के राशन कार्ड है।                                                                                 

क्या राजस्थान का कोई भी निवासी अपने गांव के राशन कार्ड के लाभर्थियो की सूची ऑनलाइन देख सकता है ?

जी हाँ, राजस्थान सरकार द्वारा यह बहुत अच्छी सुविधा चलाई गई है। किसी भी जिले के किसी भी गांव के राशन कार्ड लाभार्थियों की सूचि ऑनलाइन देखी जा सकती है। 

तो क्या शहरी क्षेत्रों के लोग अपने वार्ड की राशन कार्ड सूचि भी देख पाएंगे ?

जी हाँ, ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के लोग ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन कर के जानकारी ले सकते है। 

APL, BPL, Antoday, AAY सूची किस प्रकार पता करे ?

राशन कार्ड सूची जब आप देखेंगे तो प्रत्येक राशन कार्ड धारक का राशन कार्ड किसी भी प्रकार से पता चल जायेगा। आप जान पाएंगे की लाभार्थी APL, BPL, Antyodaya, AAY श्रेणी का है। 

Check new apply process for NFSA applicant - https://food.rajasthan.gov.in/NFSA_Application.aspx

Post a Comment

0 Comments