Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

UP Ration Card List 2024 PDF Download - Check APL / BPL / Antyodaya Beneficiary List Online at fcs.up.gov.in

How to Check UP Ration Card List 2024 Online at fcs.up.gov.in : ** मेरे प्यारे साथियो** आज हम आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची (UP Ration Card List) 2023-2024 के बारे मे बतायेंगे। उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023-24 (जिले वार राशन कार्ड विवरण) fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूपी सरकार रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से लोग अब एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची में नाम खोजें (राशन कार्ड संख्या या राशन कार्ड अन्य विवरण से), आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी / प्रवासी की पात्रता सूची देखे तथा TPDS के अंतर्गत बी.पी.एल / अंत्योदय कार्ड खोजें। साथ ही लोग अब जिले / नगर पालिका / पंचायत / गांव वार राशन कार्ड विवरण एवं राशन वितरण भी देख सकते है। 

जिस भी व्यक्ति या परिवार का नाम नयी राशन कार्ड सूची में नहीं आया है, वह अब नए राशन कार्ड के लिए आवेदन / पंजीकरण भी कर सकते है। यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करें ऑनलाइन माध्यम से। उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम अंकित करने के लिए आप ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि आपको बार-बार दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े और आप आसानी से अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन सके। अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, हम बहुत ही आसानी से आपको बताएंगे की इंटरनेट के माध्यम से आप किस प्रकार से अपने मोबाइल फ़ोन से कैसे राशन कार्ड के लिए आवेदन करें। 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची के लिए आप किस प्रकार से आवेदन करेंगे, इसकी पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से देंगे। हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े। हम आपको इसमें बताएंगे की उसको ध्यान से पढ़ते हुए अपने नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करे। सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में जो नए राशन कार्ड बन रहे है, उनको घर बैठे बनाये। राशन कार्ड बनने के बाद आवेदक का नाम  नयी राशन कार्ड सूची में जोड़ दिया जाएगा। 

यूपी राशन कार्ड सूची 2024 (NFSA Report Download)  

राज्य के जिन लोगो ने 2023-2024 में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो वह यूपी राशन कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम खोज सकते है। यूपी की राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड सूचि में जिन लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उन लाभार्थियों को खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, मिट्टी का तेल आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार ने परिवार की वार्षिक आय के अनुसार एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय सूची में लोगो को वर्गीकृत किया है। 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023-2024 (जिले वार राशनकार्ड विवरण)

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट / पूरी रिपोर्ट देखने के लिए इस प्रक्रिया का अनुसरण करें:- 
  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाएं।
  • इसके बाद "महत्त्वपूर्ण लिंक" सेक्शन के अंदर "राशन कार्ड की पात्रता सूची" लिंक पर जाएं जैसा यहाँ पर दिखाया गया है:-
  • लिंक पर क्लिक करने से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची का पेज खुल जाएगा। यूपी राशन कार्ड जिले वार लिस्ट पेज कुछ इस प्रकार दिखेगा:-
  • उत्तर प्रदेश के एन.एफ.एस.ए लाभार्थियों की पात्रता सूची में जिले के नाम पर क्लिक करना होगा जैसे यहाँ पर हमने आगरा जिले पर किया था।
  • अगले पेज पर नगरीय क्षेत्र (टाउन) और ग्रामीण वार उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट दिखाई देगी:-
  • यूपी के नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना अपना क्षेत्र चुनेंगे और फिर दुकान वार यूपी राशन कार्ड सूची खुल जाएगी:-
  • इस पेज पर "पात्र गृहस्थी" सेक्शन के नीचे "राशन कार्ड" सब सेक्शन के अंदर "संख्या पर दिए लिंक" को क्लिक करना होगा जिससे पूरी उत्तर प्रदेश नयी राशन लिस्ट (एन.एफ.एस.ए लाभार्थियों की पात्रता सूची) खुल जाएगी:-
  • यूपी नई राशन कार्ड लिस्ट में लोग अब डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता / पति का  नाम, माता का नाम, कुल यूनिट देख सकते हैं। 
यूपी ऑनलाइन राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम सीधा लिंक - https://nfsa.up.gov.in/food/mangaccount/login.aspx । जिस भी व्यक्ति / परिवार का नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। ऐसे सभी लोग अब नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन / पंजीकरण पत्र डाउनलोड करें ऑनलाइन       

उत्तर प्रदेश के गरीबी रेखा से निचले वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को आसान तरीको से यूपी राशन कार्ड उपलब्ध कराकर सरकार द्वारा हर शहर और गांव में भेजा जाने वाला राशन जैसे गेहूं, चावल, चीनी, मिट्टी का तेल, आदि सभी रियायती दरों पर प्रदान करना है और गरीब परिवारों को पर्याप्त उपलब्ध कराना है। UP Ration Card 2023-24 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन राज्य के वही निवासी कर सकते है जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। आइये अब देखते है उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन / पंजीकरण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड का तरीका। 

यूपी नया राशन कार्ड एप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023-2024 पीडीएफ

यूपी नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया यहाँ पर दी गयी है:-  
  • इसके लिए आपको https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के खुलते ही लोगों को "डाउनलोड फॉर्म" सेक्शन के अंदर "आवेदन प्रपत्र" लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • डायरेक्ट लिंक यहाँ दिया गया है - https://fcs.up.gov.in/Important/formdownload.aspx
  • नए खुले पेज पर यूपी राशन कार्ड आवेदन / पंजीकरण पत्र डाउनलोड करने के लिंक उपलब्ध हैं। लोग अब इन लिंक - "1. प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र", "2. राशन कार्ड आवेदन पत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु)", "3. राशन कार्ड आवेदन पत्र (नगरीय क्षेत्र हेतु)" में से कोई एक विकल्प चुनें। 
  • पहला विकल्प चुनें या उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों हेतु राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म के लिए यहाँ पर दिए गए सीधे लिंक https://fcs.up.gov.in/PDF/Migrant_RC_Form.pdf पर क्लिक करना होगा। UP Migrant Ration Card आवेदन फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-   
  • दूसरा विकल्प चुनें या सीधे इस लिंक https://fcs.up.gov.in/PDF/RC_Form_rural.pdf पर क्लिक करने से यूपी के ग्रामीण क्षेत्र हेतु राशन कार्ड आवेदन फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
  • तीसरा विकल्प चुनें या यूपी नगरीय क्षेत्र राशन कार्ड पंजीकरण पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक https://fcs.up.gov.in/PDF/RC_Form_urban.pdf पर क्लिक करें। उत्तर प्रदेश नगरीय क्षेत्र राशन कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
  • इन फॉर्म को डाउनलोड करके भरा जा सकता है, जिससे जरुरी दस्तावेजों के साथ संलग्न करके सम्बंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।
सम्बंधित अधिकारी इस फॉर्म और जरुरी दस्तावेजों की पड़ताल और सत्यापन करके आगे भेज देगा जिससे 15 दिनों के अंदर आपका राशन कार्ड बन जाएगा। 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने का नया लिंक - https://fcs.up.gov.in/new-web/download.html

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन की स्तिथि      

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाएं।
  • इसके बाद "महत्त्वपूर्ण लिंक" सेक्शन के अंदर "राशन कार्ड आवेदन की स्तिथि" लिंक पर जाएं
  • ऐसा करने पर उत्तर प्रदेश राशन कार्ड आवेदन की स्तिथि जांचने का पेज खुल जाएगा। 
इस पेज पर सन्दर्भ आई.डी / राशन कार्ड आई.डी भरें और "आवेदन स्तिथि हेतु ओ.टी.पी प्राप्त करें" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद OTP भरें और यूपी राशन कार्ड आवेदन की स्तिथि देखें।    
 

यूपी एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची में नाम खोजें   

पूरी प्रक्रिया यहाँ दिखाई गयी है:- 
  • सबसे पहले https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाएं, 
  • होमपेज पर "महत्त्वपूर्ण लिंक" सेक्शन के अंदर "राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें" लिंक पर क्लिक करें
  • सीधा लिंक - https://nfsa.up.gov.in/Food/TrackingRationCard/NFSARCSearch.aspx
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में खोजने का पेज कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-
  • इस पेज पर आप राशन कार्ड संख्या से एनएफएसए की पात्रता सूची में नाम खोज सकते हैं।  

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी / प्रवासी की पात्रता सूची  

यूपी राशन कार्ड Digitization की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया गया है, अब आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी / प्रवासी की पात्रता सूची देखने के लिए सीधा लिंक पर क्लिक करें  

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार 

उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग द्वारा सभी वर्गों के लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश राशन कार्ड को तीन वर्गों में बांटा गया है:-
1) अंत्योदय (Antyodaya) राशन कार्ड - जिनकी आय का कोई सदाबहार स्त्रोत नहीं है। 
2) बीपीएल (BPL) राशन कार्ड - जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। 
3) एपीएल  (APL) राशन कार्ड - जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। 

उत्तर प्रदेश में राशन के दाम चेक करें ऑनलाइन 

सभी राशन कार्ड धारक उत्तर प्रदेश में राशन के दाम चेक कर सकते हैं:- 
गेहू - 2 रुपये प्रति किलो 
चावल - 3 रुपये प्रति किलो 
चीनी - 13.50 रुपये प्रति किलो
हालाँकि अभी कोरोना महामारी के चलते देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन दिया जा रहा है। ।    

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न  

प्रश्न 1:- क्या उत्तर प्रदेश का कोई भी निवासी अपने गांव के राशन कार्ड के लाभर्थियो की सूची ऑनलाइन देख सकता है?
उत्तर: जी हाँ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह बहुत अच्छी सुविधा चलाई गई है। किसी भी जिले के किसी भी गांव के राशन कार्ड लाभार्थियों की सूचि ऑनलाइन देखी जा सकती है। 

प्रश्न 2:- तो क्या शहरी क्षेत्रों के लोग अपने वार्ड की राशन कार्ड सूचि भी देख पाएंगे?
उत्तर: जी हाँ, ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के लोग ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन कर के जानकारी ले सकते है। 

प्रश्न 3:- APL, BPL, Antoday, AAY सूची किस प्रकार पता करे?
उत्तर: राशन कार्ड सूची जब आप देखेंगे तो प्रत्येक राशन कार्ड धारक का राशन कार्ड किसी भी प्रकार से पता चल जायेगा। आप जान पाएंगे की लाभार्थी APL, BPL, Antyodaya, AAY श्रेणी का है।

ज्यादा जानकारी के लिए खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं।  

अगर कोई दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 या 1967 हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करें।     

Post a Comment

0 Comments