Yogi Yojana | Sarkari Yojana | PM Yojana Adda

Yogi Yojana List (All Sarkari Yojana at One Place)

प्रधानमंत्री मोदी एवं विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाएं, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएँ 2024, सरकारी योजना हिंदी और अंग्रेजी में योगी योजना वेबसाइट पर

CG Nyota Bhojan Yojana 2024 Launched - Nutritious & Tasty Food to Govt School Students in Chhattisgarh

मेरे प्यारे साथियों, आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार की न्योता भोजन योजना 2024 के बारे में बताएंगे। CG Nyota Bhojan Yojana की शुरुआत राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना देने के लिए की गयी है। साथ ही इस योजना के क्रियान्वन से बच्चों की भोजन में रुचि बढ़ेगी। कोई भी अपनी स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में भोज का आयोजन कर सकता है। हालांकि भोज के लिए कैश या चैक स्कूलों को नहीं दिया जा सकता। 
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको न्योता भोजन योजना की पूरी जानकारी देंगे, तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।   

About Chhattisgarh Nyota Bhojan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों को अब मिड डे मील में दाल चावल के साथ ही स्वादिष्ट भोजन भी खाने को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूलों में न्योता भोजन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, संगठन या फिर समाज के लोग सरकारी स्कूलों में भोज दे सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ न्योता भोजन योजना उद्देश्य 

Nyota Bhojan Yojana का मुख्य उद्देश्य भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि करना है। साथ ही इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित होगी। रायपुर कलेक्टर ने धरमपुरा क्षेत्र के सरकारी स्कूल में न्योता भोजन का आयोजन करके इसकी शुरुआत करी।  

न्योता भोजन योजना का क्रियान्वन 

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत दिए जाने वाले खाने को सामुदायिक भागीदारी के जरिए और ज्यादा पोषक बनाने की पहल है। न्योता भोजन योजना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। कोई भी व्यक्ति, समुदाय के लोग अथवा सामाजिक संगठन किसी भी खास अवसर पर या स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में भोज का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा खाद्य सामग्री की योगदान भी कर सकते हैं। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले मिड डे मील का विकल्प नहीं होगा बल्कि यह इसके अतिरिक्त होगा। 

खास मौकों पर स्कूलों में आयोजित होगा न्योता भोजन

न्योता भोजन योजना की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। त्यौहारों या अवसरों जैसे एनीवर्सरी, जन्मदिन, शादी और राष्ट्रीय पर्व पर इसका आयोजन किया जा सकता है। ऐसे दिनों में बच्चों को स्वेछा से अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन खिलाया जा सकता है। साथ ही समुदाय के सदस्य किचन के बर्तन भी उपलब्ध करा सकते हैं। दानवीरों को प्रोत्साहन देने के लिये उन्हें शाला की प्रार्थना सभा या एनवल फंक्शन में सम्मानित किया जा सकता है। न्योता भोजन के दिन दान दाता को स्कूल में आमंत्रित कर उनके नाम की सार्वजनिक घोषणा भी की जा सकती है। 

CG Nyota Bhojan Yojana के मुख्य बिंदु 

  • छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में न्योता भोजन। 
  • मिड डे मील के साथ बच्चों को मिलेगा स्वादिष्ट खाना। 
  • पूरी तरह से स्वैछिक न्योता भोजन कार्यक्रम। 
  • व्यक्ति, संगठन, समाज स्कूलों में भोजन का कर सकते हैं योगदान। 
  • मिड डे मील का नहीं होगा विकल्प। 
  • अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन। 
  • बच्चों को दिए जा रहे खाने के पोषक मूल्य में वृद्धि करना उद्देश्य। 
  • समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का होगा विकास।    

न्योता भोजन में कैश या चेक का नहीं होगा विकल्प 

बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने वाला न्योता भोजन उस क्षेत्र के खान-पान की आदत (फुड हैबिट) के अनुसार होगा। बच्चों को फल, दूध, मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की, अंकुरित खाद्य पदार्थ दिए जा सकते हैं। पर यह ध्यान रखना होगा की न्योता भोजन के लिए कैश या चैक नहीं लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments